Heikin Ashi और RSI की सबसे अनुशासित इंट्राडे रणनीति

शेयर मार्केट में सबसे बड़ी पूंजी: मानसिकता

स्मरण रखें: अपने ट्रेडिंग कैपिटल का प्रति ट्रेड सिर्फ 1% का नुकसान लें और अपने सेविंग कैपिटल का मात्र 10 प्रतिशत ही ट्रेडिंग खाते में जमा करें। यदि आप ऐसा नहीं कर पाते तो शेयर बाजार आज ही छोड़ दें!

यदि आप इंट्राडे से पीछा नहीं छुड़ा पा रहे हैं और नुकसान लगातार हो रहा है तो वास्तव में आपके अंदर साहस और हिम्मत हो तो इसे छोड़ देना ही खुद से बहुत बड़ा अनुशासन होगा।

तो सिर्फ एक तरीका है आप इससे पैसा कमा सकते है और याद रखें इसके अलावा दुनिया में कोई दूसरा तरीका है ही नहीं और यदि कोई दूसरा तरीका बताता है तो याद रखिए वह व्यक्ति स्वयं को भी धोखा दे रहा है और आपको भी धोखे में रखना चाहता है।

जरूरी सेटअप

  • Heikin Ashi कैंडल सेट करें।
  • टाइम फ्रेम 1 घंटे का रखें।
  • 20 पीरियड की Simple Moving Average लगाएं।
  • 14 पीरियड का RSI ऐड करें और तीन लेवल सेट करें: 70, 50, 30।
  • अपने पसंद की कोई एक स्टॉक चुनें जो कंपनी देश के लिए अच्छा काम करती हो।

A) बाई पोजिशन (Buy Position)

RSI 50 ke upar, Heikin Ashi candle aur 20 SMA ke upar buy signal chart

इंट्राडे और डिलीवरी ट्रेडिंग दोनों के लिए। इसे अपने बिजनेस में स्वीकार करें क्योंकि इसमें प्राइस से लड़ा जाता है, टाइम से नहीं!

  1. जब RSI अपने 50 लेवल से ऊपर चला जाए और Heikin Ashi कैंडल प्रीवियस कैंडल के हाई के ऊपर क्लोज हो चुकी हो, साथ ही 20 SMA के ऊपर हो — यह एंट्री लेवल है।
  2. जिस कैंडल पर एंट्री किया गया है, उसी का ओपन प्राइस से 1 प्वाइंट नीचे स्टॉप लॉस होगा।
  3. प्रत्येक आगे नए बनने वाले कैंडल के ओपन प्राइस के एक पॉइंट नीचे स्टॉप लॉस एडजस्ट करते जाना है। यही आपका होल्डिंग टाइम और एग्जिट लेवल भी है।

B) सेल पोजिशन (Sell Position)

RSI 50 ke neeche, Heikin Ashi candle aur 20 SMA ke neeche sell signal chart

सिर्फ इंट्राडे के लिए। फ्यूचर या ऑप्शन कभी न करें क्योंकि इसमें टाइम से लड़ा जाता है, प्राइस से नहीं।

  1. जब RSI अपने 50 लेवल से नीचे चला जाए और Heikin Ashi कैंडल प्रीवियस कैंडल के लो के नीचे क्लोज हो चुकी हो, साथ ही 20 SMA के नीचे हो — यह एंट्री लेवल है।
  2. जिस कैंडल पर एंट्री किया गया है, उसी का ओपन प्राइस से 1 प्वाइंट ऊपर स्टॉप लॉस होगा।
  3. प्रत्येक आगे नए बनने वाले कैंडल के ओपन प्राइस के एक पॉइंट ऊपर स्टॉप लॉस एडजस्ट करते जाना है। यही होल्डिंग टाइम और एग्जिट लेवल है।

RSI 50 लेवल का स्टॉक बिहेवियर

हर स्टॉक का व्यवहार RSI 50 लेवल पर अलग होता है। कुछ स्टॉक्स इसे सपोर्ट मानते हैं, कुछ रेजिस्टेंस। कुछ इसके ऊपर निकल जाते हैं, कुछ नीचे गिरते हैं।

इस बिहेवियर को समझना आपका काम है। जब आप एक ही स्टॉक पर फोकस करते हैं और प्रतिदिन 20-30 मिनट एनालिसिस करते हैं तो आप एक्सपर्ट बनते हैं। ध्यान दें, एक्सपर्ट सिर्फ एक विषय में बना जा सकता है — कई में नहीं।

कठोर अनुशासन और सफलता का मंत्र

  • सिर्फ एक स्टॉक पर काम करें।
  • सेटअप रोज नहीं मिलेंगे — हर 1 से 2 दिन में एक बार।
  • प्रति ट्रेड रिस्क हमेशा कैपिटल का 1% से ज़्यादा नहीं होना चाहिए।
  • अनुशासन ही आपकी रणनीति, धन और स्वास्थ्य को बचा सकता है।

निष्कर्ष

यकीन मानिए, इसे आज से ही अपनाएं। शेयर मार्केट से आपकी शिकायतें समाप्त हो जाएंगी।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Leave a Comment